5:14 pm Saturday , 3 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि द्वारा दो ज़रूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि द्वारा दो ज़रूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग किया गया। सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है, उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन दोनों कन्याओं के विवाह में ग्रुप के सदस्यों ने सहयोग किया। जिसके अंतर्गत उनके जरूरत का सामान दोनों कन्याओं को दिया गया। एक कन्या आई न थी इसलिए समान उसके घर भेज दिया गया। ग्रुप की अध्यक्षा अंजली अग्रवाल ने कहा कि हमारा ग्रुप इसी तरह से समाज में हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए हर वक्त तैयार है। इस अवसर पर ग्रुप की सचिन आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, स्वाति गुप्ता, रूपम गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, मानसी, शिवानी, रोचन, राखी, मेघा, स्मिता, रुबी, अंशिका, रोजी, कंचन, पिंकी, रुचि, सपना, सिम्मी, राधिका, रेनू आदि सदस्य उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र पाराशरी का ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 58 वर्ष के थे

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र पाराशरी का ह्रदयगति रुकने …