बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रफीनगर में आज मंगलवार की सुबह एक युवक की चारा काटने वाली मशीन में हाथ चले जाने से उसकी तीन उगंली कट गई। जिसके बाद घर अफरा-तफरी मच गई। घायल का उपचार नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव रफीनगर निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रामनिवास यादव सुबह के करीब आठ बजे घर लगी चारा काटने वाली मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक से उसका हाथ मशीन में चला गया, जिससे उसके एक हाथ की तीन उगंली मशीन लगे ब्लेड से कट गई। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घायल ब्रजेश कुमार को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
