भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए SAARC वीज़ा छूट के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति समाप्त कर दी है। इसके साथ ही भारत में पहले से मौजूद ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को एक हफ्ते के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। यह फैसला क्षेत्रीय सुरक्षा और बढ़ते तनाव के मद्देनज़र लिया गया है।
इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर का क्या होगा? सीमा हैदर 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनकी प्रेम कहानी भारत के सचिन से पब्जी गेम के जरिए शुरू हुई थी। तब से वह भारत में रह रही हैं और दोनों साथ जीवन बिता रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नए सरकारी फैसले के बाद सीमा हैदर के भविष्य को लेकर क्या रुख अपनाया जाएगा, क्योंकि उनका मामला पहले से ही चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है।