3:27 am Saturday , 7 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

बिसौली। विकसित कृषि संकल्प यात्रा विकासखंड वजीरगंज के ग्राम छरछू, कुर्वी एव अमरोली में निकाली गई। इसका मकसद किसानों को प्रमुख फसलों की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
गुरुवार को आई.वी.आर.आई बरेली के वैज्ञानिक पशुपालन विभाग वजीरगंज से उप कृषि निदेशक, विषय वस्तु विशेषज्ञ एव विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई गई। जिसमें खरीफ में बीज आपूर्ति, सोलर पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फॉर्म रजिस्ट्री आदि। आई.वी.आर.आई. बरेली से वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह द्वारा किसानों को बकरी पालन, मुर्गी पालन अच्छी नस्ल की गाय एवं भैंस पालने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

About Samrat 24

Check Also

10 लाख 77 हजार 321 रुपये का भुगतान किया

बदायूं । नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत समारोह कार्यक्रम नगर पालिका के रज़ा हॉल में …