7:43 pm Friday , 2 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती – रजनीकांत माहेश्वरी

वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती – रजनीकांत माहेश्वरी

वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों को मिलेगा लाभ – रजनीकांत माहेश्वरी

वक्फ संशोधन बिल मुसलमानो के हक में है – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा वक्फ संशोधन अधिनियम से मुस्लिम को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि उनके हक में है। भाजपा सरकार वक्फ संपत्तियों को कमजोर नहीं, बल्कि पारदर्शी और गरीबों के हित में मजबूत करना चाहती है। भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैषी है और सपा, बसपा, कांग्रेस मुसलमानों का सिर्फ इस्तेमाल करती है। नया वक्फ बिल महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि करता है। गरीब, अगड़ा और पसमादा समाज की भलाई के लिए नया वक्फ संशोधन बिल आया है। 80% वक्फ की संपत्तियां अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। जब ये संपत्तियां कब्जे से मुक्त होगी तो देश में आर्थिक सुधार तेजी से आयेगा। देशभर में 37.94 लाख एकड़ भूमि वक्फ घोषित की गई थी, जिसमें प्रतिवर्ष रू0 1 लाख करोड़ की आय होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक आय मात्र रू0 166 करोड़ रही। भाजपा सरकार किसी मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान या धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती बल्कि केवल अवैध कब्जे, अतिक्रमण और भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती हैं।

*भाजपा सरकार का संदेश*
1. पारदर्शिता और न्याय हमारा उद्देश्य है।
2. गरीब मुसलमान का कल्याण हमारी प्राथमिकता है।
3. भ्रष्टाचार और अवैध कब्जा का अंत हमारा लक्ष्य है।
4. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा वक्फ संशोधन अधिनियम मुसलमान भाइयों के हक में है, और जो गरीब, पिछड़े और पसमादा मुस्लिम हैं उनको इस बिल के लागू होने से लाभ मिलेंगे। वक्फ संशोधन अधिनियम से सबसे ज्यादा डर बड़े-बड़े नामचीन लोगों को है, जो वक्त की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं या उसे चंद पैसे में सैकड़ो वर्षों की लीज पर लिए हुए हैं। विपक्षी पार्टियाँ ही मुसलमान को गुमराह कर रही है।

इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, शारदकांत शर्मा, धीरज पटेल, संदीप चौहान, हाजी सलीम, आतिफ निजामी, वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, अनेकपाल पटेल, दिनेश कुमार सिंह, केसी शाक्य, चेयरमैन जगदीश लौनिया आदि उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी

बिसौली। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अपने कार्यालय …