7:24 am Sunday , 4 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला कर्मचारी पर दामाद ने किया छुरे से हमला, आरोपी फरार

बिसौली बदायूं। नगर में महिला कर्मचारी पर उसके दामाद ने सरेराह छुरे से हमला कर दिया। घटना सोमवार शाम की है, जब सोमवती नगर पालिका ऑफिस से अपने घर लौट रही थी। सोमवती के अनुसार जब वह पैदल वापस घर जा रही थी तभी उनके सर पर पीछे से वार हुआ जब पीछे मुड़कर देखा तो उनका दामाद वहां से भाग रहा था और पास में छुरा पड़ा था। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दामाद बिल्सी के बेहटा गुसाई गांव का रहने वाला है। महिला एक दिन पहले ही अपने भाई के यहां शादी समारोह से लौटी थी। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती कि दामाद ने हमला क्यों किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Samrat 24

Check Also

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि द्वारा 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को सम्मानित किया गया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि द्वारा 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों …