दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। मंडावली थाना पुलिस ने पहले एक महिला को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर पहाड़गंज से पांच अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एफआरआरओ (FRRO) की मदद से उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
