8:39 am Thursday , 15 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदायूं से चलकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में लखनऊ में दी गिरफ्तारी

बदायूं: प्रांतीय आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ रात में ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भागीदारी की एवं गिरफ्तारी दी ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शाम 4:00 बजे लखनऊ इको गार्डन से छोड़ा गया। बदायूं से चलकर ओमकार सिंह के साथ गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती रजनी सिंह बागी जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य महासचिव अंकित चौहान उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, निर्दोष माथुर, ब्रजेश, नसीम अहमद, पप्पू फारुकी निर्वश कुमार, शाहिद मियां रितेश कुमार ,सुनील सिंह, शिवम सिंह प्रतिभा सिंह आदि कार्यकर्ता ने गिरफ्तारी दी ।गिरफ्तारी पर रोष प्रकट करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में यह सरकार जन समस्याओं को उठाने पर गिरफ्तारी कर रही है उसकी जितना भी निंदा की जाए वह कम है।

About Samrat 24

Check Also

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से सभी जिम्मेदारियां छीनीं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी …