नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा के तीखे तेवर।
नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 27 का किया औचक निरीक्षण।
जनता के बीच जाकर सुनी समस्याएं।
आज दिनाक 07/11/2024 को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने मोहल्ला नई सराय इमली चौक पर जाकर साफ सफाई का औचक निरीक्षण किया और जनता की समस्याएं सुनी। नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता को आश्वाशन दिया कि उनकी सफाई, पानी, लाइट आदि जैसी जो भी समस्या है, उसका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
इसी के साथ समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थी उनके के आवास पर जाकर उनका हाल जाना और जल्द ही स्वस्थ होने की भी दुआ की।