3:19 pm Sunday , 4 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी

यूक्रेन पर मिसाइल हमले के कुछ ही घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक देश के नाम संबोधन दिया। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं।

पुतिन ने मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह स्पीड 2.5 से 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि मॉस्को यूक्रेन की मदद करने वाले किसी भी देश के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है।

रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन के निप्रो शहर पर घातक मिसाइल से हमला किया था। इसे लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल (ICBM) से हमला किया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कल ही जेलेंस्की के दावे को खारिज कर दिया था।

About Samrat 24

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल …