4:07 pm Sunday , 11 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

बदांयू भाजपा के संगठन चुनावों की उल्टी गिनती शुरू

बदांयू 16, अक्टूबर।
भाजपा के संगठन चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। संगठन में मुख्य पदों पर काबिज होने के लिए भाजपा नेताओं ने भागदौड़ शुरू कर दी है।
भाजपा इस समय संगठन चुनावों की तैयारियों में जुटी है। 16 से 31 अक्तूबर तक पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। एक से पांच नवंबर तक सदस्यता अभियान का सत्यापन और फिर सक्रिय सदस्यों की सूची जारी होगी। पांच नवंबर के बाद बूथ अध्यक्षों का चुनाव होगा। बूथ अध्यक्ष के साथ ही मंडल परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। बूथ अध्यक्ष और मंडल परिषद सदस्य मंडल अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे। मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे, जो जिलाध्यक्ष के चुनाव में अपना मत डालेंगे। जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश परिषद के सदस्य बनेंगे। जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे। संगठन चुनावों की तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी। संगठन में मुख्य पद पाने के लिए भाजपा नेताओं की भागदौड़ चल रही है। ———–

About Samrat 24

Check Also

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से सभी जिम्मेदारियां छीनीं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी …