8:36 am Thursday , 15 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

बिसौली। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

बिसौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर व क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने और उनकी पूजा अर्चना करने के लिए जुटे रहे।
बुधवार को नगर व क्षेत्र के सभी मंदिर भगवान शिव के भजनों व जयकारों से गूंज उठे, रुद्राष्टक के स्वर और हर – हर महादेव के जयकारे लगे। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की।

सुबह सवेरे लोगों ने शिवालयों में भगवान शिव को जल, दूध, दही, मधु, चंदन, बेलपत्र, फुल, आक, धतूरा, भांग व पान सुपारी जैसी प्रिय वस्तुओं को अर्पित किया। वहीं ढोल मजीरे के साथ शिव भक्ति के गीतों से मंदिर और आसपास के माहौल को गुंजायमान किया। कुछ मंदिरों में इस मौके पर रुद्राभिषेक भी किया गया।
Samrat

About Samrat 24

Check Also

एच0 पी0 इंटरनेशनल स्कूल का परचम लहराकर नाम रोशन किया

केंद्रीय परीक्षा बोर्ड 2025 का परीक्षा परिणाम आज बड़े हर्ष और सौहार्द का पल है …