बदायूं में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 12 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है।
सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह यादव के अनुसार, यदि मरीजों की संख्या और बढ़ती है तो एक और वार्ड खोलने की योजना बनाई गई है।