बिसौली। नगर पालिका ने ईओ अनूप राय के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। ईओ अनूप राय ने बताया यह अभियान लगातार लगातार जारी रहेगा। वही अभियान में 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। पालिका की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगने पर कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी।
शुक्रवार को नगर में सिंगल उसे प्लास्टिक के विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया इस अभियान में थोक विक्रेताओं के पांच – पांच हजार रुपए के चालान काटे गए। ईओ अनूप राय ने कहा सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। उसके बाद भी हम लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। जो की गैरजिम्मेदाराना गतिविधि है। इसलिए मजबूर होकर पालिका प्रशासन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ चालान अभियान चलाना पड़ रहा है। इस दौरान चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह, मशकूर खान, राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, बबलू शर्मा, राजेश कुमार, अनुज, अनमोल, आमित, अजय बाबू आदि उपस्थित रहे।
