7:47 am Monday , 5 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गूगल मैप के कारण कार हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गूगल मैप के कारण कार सवार हादसे का शिकार हो गए। हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक कार चालक रास्ता भटक गया और निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़ गया। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और एयरबैग खुल गए।

बदायूं का एक परिवार मथुरा जा रहा था। रास्ता भटकने के कारण कार चालक ने गूगल मैप को रास्ता दिखाने के लिए लगाया तो गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखा दिया। गूगल मैप ने उन्हें निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़ा दिया, जहां सड़क पर रिफ्लेक्टिंग बोर्ड की कमी और अंधेरे के कारण उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों यात्री घायल हो गए है

About Samrat 24

Check Also

उत्तर प्रदेश में पाँचवा स्थान प्राप्त किया

पब्लिक ग्रीवेंस रिव्यू पोर्टल (पी0जी0आर0पी) के प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिपेक्ष्य …