4:23 am Saturday , 24 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा मैया की गोद में खूब लहराया तिरंगा

गंगा मैया की गोद में खूब लहराया तिरंगा।

गंगा मैया में तिरंगा के साथ खूब लगे भारत माता के जयकारे।

बदायूं :- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा का आयोजन कछला गंगा मैया के मध्य में किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने नाव पर सवार होकर गंगा मैया की गोद में तिरंगा लहराया। यात्रा के दौरान वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम से गूंजता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष और बिल्सी विधायक ने गंगा मैया से भारतीय सेना के वीर जवानों को असीम शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बदायूं में डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा जिला सहकारी बैंक से शुभारंभ हुआ और कश्मीरी चौक, गांधी ग्रांउड, छह सड़का, मैंन मार्केट, घंटाघर होते हुए पुनः जिला सहकारी बैंक पर समापन हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, भारत माता की जय के नारों के साथ सेना के शौर्य का सम्मान किया। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया।

डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना ने कहा आपरेशन सिंदूर हमारे जांबाज सैनिकों की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है। पूरी दुनिया देख लिया कि अगर आतंकवादी हमारी तरफ आंख उठाकर देखेंगे तो ऑपरेशन सिंदूर रुकने वाला नहीं है। सेना पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। 140 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से न केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि उनको घुटनों पर लाने की कुव्वत भी रखता है।

इस मौके पर डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, हितेंद्र शंखधार, प्रशांत सिंह, प्रवेश पटेल, अनुराग पटेल, हरिबाबू भारती, सत्यव्रत जौहरी, सतेंद्र बहादुर, सौरभ दीप सिंह, हेमेंद्र पटेल, सुमित सक्सेना, ब्रजेश सिंह, रूपेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

संविलियन विद्यालय गंदरोली में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंदरोली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप समझ, आनंदमयी …