उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बदायूं जनपद के सभी उपनगरों व ब्लॉक मुख्यालयों को रोडवेज बसों की सटल सेवा से जोड़े
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बदायूं जनपद के सभी उपनगरों व ब्लॉक मुख्यालयों को रोडवेज बसों की सटल सेवा से जोड़े
इस्लामनगर (बदायूं)- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रांतीय सचिव एवं बदायूं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कैलाश कुमार मिश्रा ने बदायूं जिला के पिछड़ेपन को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आर ए एम साहब से निवेदन किया है कि आर ए एम महोदय बदायूं जिले में क्रांतिकारी कदम उठाए और जनपद के सभी नगर, उप नगरों तथा ब्लॉक मुख्यालयों को रोडवेज की बसों की शटल सेवा से जोड़कर जनपदीय जनता यात्रा संबंधी सुविधा प्रदान करे। पूर्व सांसद प्रत्याशी ने बदायूं डिपो के आर ए एम साहब से मांग दोहराई है कि उसावा, म्याऊं, उशेत, हजरतपुर, दातागंज, कुमरगांव, बगरेन, वजीरगंज, सैदपुर, बिसौली, आशफपुर, इस्लामनगर, बिल्सी, सहसवान, दहगवां, कछला, उझानी, कादर चौक सहित आदि स्थानों को रोडवेज बसों की सटल सेवा से ऐसे जुड़े जो 3 घंटे में रोडवेज की बस जनपद मुख्यालय से प्रत्येक नगर व ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ दे और प्रत्येक बस एक दूसरी बस से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर मेल हो जाए। जनपद में आवागमन की समस्या खत्म हो जाए और प्रत्येक यात्री जहां से बैठे वहां से जनपद मुख्यालय बदायूं मात्र 1 घंटा 30 मिनट में आसानी से पहुंचे और बदायूं से लौटना भी उसी प्रकार हो। सटल सेवा के तहत यह बसे जनपद के अंदर भ्रमण करें। श्री मिश्र ने रोडवेज बसों को संचालन करने वाले उच्च अधिकारियों का ध्यान इस समस्या पर शीघ्र आकर्षित करने का निवेदन किया। इससे जनपद बदायूं की जनता रोडवेज बसों की यात्रा का पूरा-पूरा लाभ उठा सके। उन्होंने कहा सटल सेवा से लोगों का व्यापार बढ़ेगा, समृद्धि आएगी जनपद बदायूं खुशहाल होगा।