10:54 pm Tuesday , 6 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

पंडित मोतीलाल नेहरू का कांग्रेस और स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान , ओमकार सिंह

बदायूं आज दिनांक 6 /5/.2025 को कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रहे भारत के मशहूर बैरिस्टर मोतीलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में मनाई गई कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह भी उपस्थित रहे।
पंडित मोतीलाल नेहरू को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म आगरा में 6 May 1861 को हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा म्योर सेंट्रल कॉलेज इलाहाबाद में की और कैंब्रिज से बैरिस्टर की उपाधि प्राप्त कर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में स्वराज पार्टी की स्थापना करते हुए बहुत बड़ा योगदान किया और वही स्वराज पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ विलय हुई आज उनकी जयंती पर हम कांग्रेसजन स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सादर नमन करते हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू दो बार अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, और वह हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता भी थे।
सहकारिता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम रतन पटेल किसान कांग्रेस के पूर्व सचिव गौरव सिंह राठौर ने भी उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश खान जयपाल गुप्ता ,श्याम कुमार सिंह ,वासित मियां, नरेंद्र कुमा, हसन अहमद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Samrat 24

Check Also

सुप्रभात