1:56 am Thursday , 29 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

बरैली में संगठन सृजन पर हुई चर्चा, नेहरू जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि”

Samrat
बरैली, स्टेशन रोड। बरैली कांग्रेस पार्टी द्वारा स्टेशन रोड स्थित ग्रीन हवेली हॉल में मेरठ से आये शहर कोर्डिनेटर माया प्रकाश शर्मा से संगठन सर्जन कार्यकर्म के संदर्भ मे वार्ता की कोर्डिनेटर माया प्रकाश ने कहा की पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत होना जरूरी है।तत्पश्चात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा, “आज के दौर में नेहरू जैसा दूरदर्शी नेता मिलना कठिन है। जब देश आज़ाद हुआ था, तब संसाधन बेहद सीमित थे, लेकिन फिर भी नेहरू जी ने अपने विजन से देश को आगे बढ़ाया। आज भी देश की जनता उनके प्रति गहरा सम्मान रखती है।” कहा, “पंडित नेहरू के विकासशील सोच और योजनाओं के कारण ही आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है। उनका योगदान राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय है।”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंडित राज शर्मा ने कहा, “देश को आधुनिक दिशा देने में नेहरू जी की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।”, “आज का युवा नेहरू जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहता है। उनका आदर्श और विचारधारा आज की पीढ़ी को नई दिशा देने में सक्षम है।”

कार्यक्रम का समापन नेहरू जी के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के संकल्प के साथ हुआ।
मुख्यरूप से सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पण्डित राज शर्मा,युवा प्रदेश अध्य्क्ष पारस शुक्ला धर्मेश कोशल, सुरेंद्र सोनकर, फिरोज खान, अफसर खान साहिब सिंह रतन सक्सेना आदि. मौजूद रहे
भवदीय
पण्डित राज शर्मा
प्रवक्ता /सदस्य उत्तर प्रदेश कमेटी
9897058445

About Samrat 24

Check Also

पटना में प्रजापति हुंकार रैली: कुम्हार समाज ने दिखाई एकजुटता, 2025 चुनाव में राजनीतिक भागीदारी की दी चेतावनी

बिहार कुम्हार समन्वय समिति के बैनर तले पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित …